About

ज्ञानेन्द्र सिंह राणा

जनसेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित एक सशक्त नेतृत्व

"समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुँचाना ही मेरे जीवन का उद्देश्य है।"

मेरा परिचय

मैं, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा, पिछले कई दशकों से समाज सेवा, संगठन निर्माण एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ हूँ। मेरा सदैव प्रयास रहा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए कार्य करूँ और विकास की मुख्यधारा से सभी को जोड़ सकूँ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा एवं राष्ट्रसेवा के संस्कारों से प्रेरित होकर मैंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से मुझे समाज के बीच रहकर कार्य करने, लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान हेतु प्रयास करने का अवसर मिला।

शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास और सामाजिक उत्थान मेरे कार्यक्षेत्र के प्रमुख विषय रहे हैं। समाज सेवा, विद्यालय प्रबंधन एवं जनहित के विभिन्न कार्यों के माध्यम से मैं निरंतर समाज के साथ जुड़ा रहा हूँ।

मेरा विश्वास है कि जनसेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। जनता का विश्वास, सहयोग और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। मैं क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।

मेरी संगठनात्मक यात्रा

RSS से प्रारंभ
  • ओटीसी तृतीय वर्ष प्रशिक्षित
  • संघ शिक्षक के रूप में दायित्व
सामाजिक जीवन
  • सेवा भारती
  • ग्राम विकास कार्य
राजनीतिक यात्रा
  • मंडल अध्यक्ष (दो बार)
  • विधानसभा प्रभारी (दो बार)
  • जिला मंत्री
  • जिला उपाध्यक्ष
  • जिला महामंत्री
  • वर्तमान: जिला महानगर उपाध्यक्ष
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय सहभागिता
  1. श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय सहभागिता 2. सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता

सेवा और संगठन के कुछ प्रेरणादायक क्षण